पुपरी: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् (ABVP) के 64 वाँ प्रदेश अधिवेशन का आयोजन छपरा में हुआ। जिसमें ABVP पटना आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय इकाई के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष शुभम वत्स को ABVP MeDeVision के बिहार प्रांत के प्रांत सह प्रमुख बनाया गया। पूर्व में भी ABVP के अन्य दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं।
![]() |
File Pic |
शुभम वत्स पुपरी प्रखण्ड अन्तर्गत धरमपुर गांव के निवासी हैं। शुभम वत्स आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के छात्र है और साथ में सामाजिक एवं छात्र राजनीति में बहुत सक्रिय रहते है।
कोरोना काल में भी इन्होंने पुपरी ब्लॉक के विभिन्न गांव एवं शहर में हर घर जाकर थर्मल स्कैनिंग एवं ऑक्सीमीटर से सभी की ऑक्सीजन लेवल की मुफ्त जांच की थी।
प्रांत सह प्रमुख बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पुपरी पेज की ओर से बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। 🌺
PUPRILIVE.COM या पुपरी फेसबुक पेज पर विज्ञापन करवाने के लिए - 93046 51260 या 8789035286 पर कॉल या whatsapp मेसेज कीजिये |