सीतामढ़ी : फार्मर रजिस्ट्री कैंप को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

0
जिलाधिकारी सीतामढ़ी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य के लिए सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सभी 273 पंचायतों में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित होने वाले कैंप की तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया गया कि—
👉 किसानों के बीच सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जाए
👉 किसानों को अधिक से अधिक कैंप तक लाया जाए
👉 एग्री स्टैक परियोजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए
👉 शिविरों का सफल आयोजन हो
जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किए गए थे और अब यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुनः शिविर लगाए जा रहे हैं।
👨‍🌾 किसान भाइयों से अपील
सभी किसान कैंप में भाग लेकर फार्मर रजिस्ट्रेशन कराएं, फार्मर आईडी बनवाएं और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का पारदर्शी एवं सुचारू लाभ उठाएं।
संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र आपकी सहायता के लिए पूरी तरह तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।
🖥️ रजिस्ट्रेशन के विकल्प
✔️ CSC / वसुधा केंद्र
✔️ स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से
🔗 https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registration
💰 महत्वपूर्ण सूचना
पूर्व में CSC/वसुधा केंद्रों पर ली जाने वाली ₹15 सेवा शुल्क अब पूर्णतः निःशुल्क है।
➡️ यह शुल्क अब कृषि विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
➡️ किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
📞 हेल्पलाइन नंबर
कृषि विभाग: 18001801551
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग: 18003456215
इसके अतिरिक्त किसान जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से भी संपर्क कर सकते हैं।
👉 कैंप में जरूर आएं | फार्मर रजिस्ट्रेशन कराएं | योजनाओं का लाभ उठाएं 🌱

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top