मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों ने पैक्स का किया निरीक्षण..

0

किसानों को अपना धान पैक्स के हाथों से बेचने का किया अनुरोध..




बिहार(सीतामढ़ी): सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी सहित वरीय अधिकारी, सभी जिला एवम प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर अपने-अपने सबंधित पैक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने  पैक्स के गोदामो का भी लिया जायजा। किसानों से मिलकर पैक्स द्वारा खरीद, भुगतान की स्थिति, गनी बैग की उपलब्धता, किसानों के पास शेष बचे धान की उपलब्धता आदि का फीड बैक लिया। 

जिलाधिकारी ने डुमरा प्रखंड के भुभैरव पैक्स पहुँचकर धान अधिप्राप्ति का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड नंबर 8 के किसान रामा शाह, वार्ड नंबर 10 के किसान नंदलाल सिंह, वार्ड नंबर 05 के किसान महेश कुमार सहित कई किसानों से अधिप्राप्ति, धान की उपज, धान की नमी, भुगतान की स्थिति आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।


उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि अपना धान पैक्स को ही बेचे। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक एवम निबंधित किसानों से  धान का क्रय किया जाएगा, साथ ही किसानों को ससमय भुगतान भी किया जाएगा। उन्होंने स्वयं अपने सामने धान का वजन एवम नमी की जाँच भी करवाई।



उन्होंने पैक्स अध्यक्ष से टैग मिलर के संबध में भी जानकारी प्राप्त किया। पैक्स की गोदाम की उपलब्धता को लेकर भी पैक्स अध्यक्ष से जानकारी प्राप्त किया।वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी, नीलम कुमारी सहित कई जिलास्तरीय एवम प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने अपने संबंधित पैक्स का निरीक्षण किया एवम किसानों से मिलकर फीड बैक भी लिया।

गौरतलब हो कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने एवम सहजता के साथ किसानों से धान ख़रीदने को लेकर कल गुरुवार को जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर पदाधिकारियो को निर्देश दिया था कि जिलास्तर से लेकर प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर अपने-अपने संबंधित पैक्स का निरीक्षण करेगे एवम किसानों से मिलकर धान खरीद का फीड बैक भी लेगें।




उन्होंने उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसान सलाहकार किसानों के घर जाकर धान क्रय संबधी जानकारी प्राप्त करेंगे एवम इच्छुक किसानों का ससमय धान खरीद हेतू आवश्यक करवाई सुनिश्चित करेंगे। 


आज किसान सलाहकारों ने भी किसानों के घर जाकर उनसे मिलकर उनकी धान खरीद के संबंध में फीड बैक लिया एवम इच्छुक किसानों एवम उनके द्वारा बेचे जाने वाली धान की मात्रा
 आदि की भी जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top