![]() |
| Pic: Twitter |
बिहार(पटना): केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहें किसानों के समर्थन में महागठबंधन ने शनिवार (30 जनवरी) पूरे बिहार में कई जगहों पर मानव श्रृंखला बनाई ।
महात्मा गांधी के शहादत को याद करते हुए, महागठबंधन के अपील पर मानव श्रृखंला बनाकर पूरे बिहार में किसान बिल का विरोथ किया जा रहा है। मानव श्रृंखला में भारी संख्या में युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता देखी गई ।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में बुद्ध स्मृति पार्क के पास मानव श्रृंखला में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी लोग किसानों के समर्थन में हमेशा खड़े हैं। यह कालें कानून वापस नहीं होगा जब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के कई नेता शामिल हुए।
![]() |
| Advertisement |




