पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी को शीतलहरी को देखते हुए जूते-मोजे पहन का परीक्षा देने की अनुमति दे दिए हैं। शनिवार को देर शाम को समिति द्वारा इस संबंध में नया नोटिस जारी किया गया। पूर्व में समिति ने परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहन कर कर परीक्षा केंद्र जाने पर रोक लगाई थी।
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 01 फरवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं। सभी विद्यार्थियों को मास्क लगाकर ही परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति होगी।परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में 10 मिनट पहले प्रवेश करना होगा।
परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी
01.02.2021 से 03.01.2021 तक इंटरमीडिएट के तीनों संकायों साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा होगी।पहली पारी 9:30 बजे सुबह से और दूसरी पाली दोपहर 1:45 से शुरू होगी। बिहार के 38 जिलों में 1473 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
छात्र-छात्रा परीक्षार्थियों की संख्या
छात्राओं की संख्या लगभग 6 लाख 46 हजार और छात्रों की संख्या लगभग 7 लाख के आसपास है। कुल13 लाख 50 हजार परीक्षार्थी शामिल होने का अनुमान है।
हर जिले में 04 मॉडल परीक्षा केंद्र
हर जिले में 4 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग का दावा है कि इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश निर्गत कर दिए गए हैं।
कोरोना काल में इंटरमीडिएट की परीक्षा को सफल तरीके से आयोजन कराना बीएसईबी और शिक्षा विभाग के लिए चुनौती हैं। शीतलहरी को देखते हुए जूते-मोजे पहन कर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति शनिवार को देर शाम समिति द्वारा दिया गया।




