लगभग 07 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य,जिसके लिए जिले में 1474 दल बनाएं गए..

0
प्लस पोलियो अभियान में कोविड-19 गाइडलाइन का रखा जाएगा ख्याल..

सीतामढ़ी: पाँच दिवसीय पल्स पोलियों अभियान की शुरुआत डुमरा पीएचसी में डीडीसी सह प्रभारी जिलाधिकारी तरनजोत सिंह(भा0 प्र0 से0) ने किया।उन्होंने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक आयु के अपने बच्चों को पोलियो की सभी खुराक समय पर दिलवाएँ।ध्यान रहें एक भी बच्चा नही छूटे, बच्चों को पोलियो खुराक की दो बूंद  पिलाएं और उनके जीवन को खुशहाल बनाएं। पोलियो उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे इस अभियान का हिस्सा बने और अपने बच्चों की पोलियो की खुराक दिलाना ना भूलें। 




उक्त बातें डीडीसी सह प्रभारी जिलाधिकारी तरनजोत सिंह(भा0 प्र0 से0) ने डुमरा पीएचसी में  पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शून्य से 5 वर्ष तक आयु के अपने बच्चों को पोलियो की सभी खुराक समय पर दिलवाएँ। 

उन्होंने कहा कि जिले में 5 दिनों तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका घर-घर जाकर शून्य से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसको लेकर माइक्रो प्लान भी तैयार किया गया है। माइक्रो प्लान के अनुसार अभियान को सफल बनाया जाएगा। साथ ही इन कर्मियों की मानिटरिंग एवं अभियान का सफल संचालन के लिए सुपरवाइजर एवं माॅनीटर की तैनाती की गई है। 

प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडो में अनिवार्य रूप से प्रतिदिन संध्या ब्रीफिंग करे एवम उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय में भी भेजें। 




लगभग 07 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य..

डीएम ने बताया कि जिले में 6 लाख 08 हजार 937 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए जिले में 1474 दल बनाएं गए हैं। जिसमें 1228 डोर टू डोर टीम,  185 ट्रांजिट दल,  16 वन मैन दल, 45 मोबाइल दल को लगाया गया है। 


घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी आशा व सेविका,चौक-चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी दवा पिलाने के लिए अलग से कर्मी रहेंगे तैनात..

प्रभारी जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान की ड्यूटी में लगे आंगनबाड़ी सेविका, आशा समेत अन्य कर्मी घर-घर जाकर पाँच वर्षों तक के बच्चों को पोलियो की दो बूँद दवा पिलाऐंगे। साथ ही दवा पिलाने के बाद बच्चों का नाम, बच्चे के माता-पिता का नाम, गृह संख्या आदि विभाग द्वारा दी गई फारमेट में भरेंगे। साथ ही बाहर गये बच्चों का भी पूरी जानकारी लेकर फारमेट में भरेंगे और देर शाम दिन भर के कार्यों की रिपोर्ट स्थानीय पीएचसी में जमा करेंगे। चौक-चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन,  आदि जगहों पर दवा पिलाने के लिए कर्मियों की तैनात किए गए हैं। जो बाहर से आने-जाने वाले यानी सफर कर रहे बच्चे को दवा पिलाऐंगे। ताकि सफर पर निकले बच्चे वंचित नही रहें।

प्रतिदिन सभी पीएचसी में संध्या ब्रीफिंग करने का निर्देश..

जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान की सफलता को लेकर हर दिन शाम में जिले के सभी पीएचसी में संध्या ब्रीफिंग का निर्देश दिया गया है, जिसमें पीएचसी प्रभारी, मैनेजर, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका (एल एस) समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल होंगे।संध्या ब्रीफिंग में दिनभर के कार्यों समीक्षा किया जाएगा, साथ ही हर दिन कितने बच्चों को दवा पिलाई गई समेत पूरे दिन के कार्यों की रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसे देर शाम जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराऐंगे। 


इस अवसर पर डीपीआरओ परिमल कुमार,प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, डीपीएम, डब्ल्यूएचओ के अधिकारी, हेल्थ मैनेजर आदि अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। 









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top