भूमि विवाद के कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन..प्रत्येक 15 दिन पर एसडीओ और एसडीपीओ का सयुंक्त बैठक..

0

भूमिविवाद को लेकर सभी थानों में थानाध्यक्ष एवम सीओ द्वारा बैठक कर भूमि विवाद के कई मामलों का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन...




सीतामढ़ी: जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में आज जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों पर त्वरित सुनवाई एवम ऑन स्पॉट निष्पादन को लेकर अंचलाधिकारियों एवम थानाध्यक्षो द्वारा बैठक कर सुनवाई की गई, एवम कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। 


गौरतलब हो कि सरकार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी द्वारा जिलास्तरीय बैठकों में निर्देश दिया गया था कि सभी सीओ एवम थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को अनिवार्य रूप से भूमिविवाद को लेकर बैठक कर मामलों का त्वरित निष्पादन करेंगे। प्रत्येक 15 दिनों पर एसडीओ एवम एसडीपीओ संयुक्त रूप से बैठक कर भूमि विवाद के मामलों का निष्पादन करेगें। 




सरकार के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह डीएम-एसपी भी संयुक्त रूप से भूमि विवाद के मामलों को लेकर बैठक करेंगे। बताते चले कि भूमि विवाद को लेकर ही अपराध की ज्यादातर घटनाएं होती है, साथ ही कई बार विधिव्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो जाती है। 







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top