पुपरी के इसरो वैज्ञानिक रवि कुमार को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित..

0

पुपरी के लाल इसरो वैज्ञानिक रवि कुमार को गणतंत्र दिवस पर बिहार के राज्यपाल करेंगे सम्मानित 

सीतामढ़ी (पुपरी):गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जी, माननीय राज्यपाल, बिहार ने श्री रवि कुमार को 26 जनवरी,2024 को 03:30 बजे अपराह्न राज भवन,पटना में आयोजित स्वागत समारोह में सादर आमंत्रित किया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव ने इस से संबंधित आमंत्रण पत्र निर्गत किया है।



रवि कुमार सीतामढ़ी जिला के नगर परिषद जनकपुर रोड पुपरी निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी अरुण कुमार चौधरी और मधुबाला चौधरी के पुत्र हैं। 14 जुलाई 2023 को भारत के चंद्रयान - 3 की सफल लॉन्चिंग में रवि ने चंद्रयान-3 का नेटवर्क सिक्योरिटी हैंडल किया था। 


जब लोग चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को टीवी पर देख रहे थे उस वक्त टीवी पर वैज्ञानिकों की टीम के साथ रवि भी अपने दायित्व का निर्वहन करता हुआ दिख रहा था। रवि वर्ष 2012 में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान त्रिवेंद्रम में  एवियोनिक्स में बीटेक पास कर इसरो से जुड़े। 


इसरो से जुड़ने के बाद रवि को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में शामिल किया गया था। वर्ष 2019 में मिशन चंद्रयान- 2 में रवि  प्रमुख नियंत्रण में से एक थे। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण में रवि को कमांडिंग ऑपरेशन की जिम्मेवारी दी गई थी।


रवि ने पुपरी, सीतामढ़ी सहित पूरे भारतवर्ष का नाम रौशन किया है। हम सभी को गर्व है पुपरी के लाल रवि पर।

पुपरी पेज परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई।🙏🎉💐

 

PUPRILIVE.COM या पुपरी फेसबुक पेज पर विज्ञापन करवाने के लिए - 93046 51260 , 8789035286 पर कॉल या whatsapp मेसेज कीजिये |

क्लिक करके whatsapp मेसेज करें  -   wa.me/+919304651260


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top