मधुबनी डीएम-एसपी ने अंतिम सोमवारी, श्रावणी मेले एवम मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधिव्यवस्था को लेकर वर्चुअल माध्यम से बैठक कर दिए कई निर्देश..

0

मधुबनी: जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने शुक्रवार को देर शाम में संयुक्त रूप से जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों आदि के साथ  सावनमाह की अंतिम सोमवारी, श्रावणी मेले एवम मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक सम्पन्न करने को लेकर वर्चुअल मोड में बैठक कर अबतक की तैयारियो का विस्तृत समीक्षा किया एवम संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि बिना लाइसेंस के मुहर्रम के दौरान कोई भी जुलूस नहीं निकाला जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि आयोजन समिति के सभी प्रमुख लोगों से उनके पासपोर्ट साइज फोटो और पता उनके मोबाइल नंबर के साथ लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूस के मार्ग की जानकारी पूर्व से ही कर ले एवम उसका भौतिक सत्यापन भी कर ले। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर ले कि निर्धारित मार्ग से विचलन किसी भी स्थिति में नही होनी चाहिये।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

 

जिलाधिकारी ने कहा कि अंतिम सोमवारी और मुहर्रम को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ऐसे में सभी प्रतिनियुक्ति अधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय पूर्ण रूप से मुस्तैद रहेंगे।उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर ली जाए। दोनों पर्वों के आयोजन को लेकर आपसी सहमति से समय और मार्ग का निर्धारण कर लें।

उन्होंने धारा 107 के तहत अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने एवम बंध पत्र पर अमल करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला साइबर सेल एवम सूचना एवम जनसंपर्क की सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घण्टे सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

Advertisment

अगर आप सरकारी आँगनबाड़ी  या प्लेस्कूल में नौकरी चाहते है तो आपको नर्सरी टीचर ट्रेनिंग करना अनिवार्य है | अगर आप सबसे कम फी में करना चाहते है तो निचे दिए गए 9534449226 पर संपर्क कीजिये |

 

उन्होंने कहा कि उपद्रवी तत्वों एवम अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई  करने से थोड़ी से भी नही हिचके। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमंडल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष पूरी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेगा एवम हर छोटी बड़ी घटना की जानकारी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदि को देना सुनिश्चित करेगा।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here


पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार  ने कहा कि डीजे पर पूर्व प्रतिबंध रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी डीजे मालिक से मुहर्रम और श्रावणी मेले में डीजे न देने का शपथपत्र लिखित रूप से लेना सुनिश्चित करेंगे। उल्लंघन करने पर उनका डीजे जब्त किया जाए और प्राथमिकी दर्ज किया जाए। उन्होंने विधुत विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जर्रर बिजली तार को ठीक करवा लें, साथ ही जुलूस के दिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक कदम उठाए।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, विशाल राज, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, अमेत विक्रम बैनामी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, फुलपरास, सुरेंद्र राय, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपट्टी, किशोर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुख्यालय, प्रभाकर तिवारी, वरीय उप समाहर्ता, साहब रसूल, वरीय उप समाहर्ता, विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता, आरती कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, बालेंदु पांडे, उत्पाद अधीक्षक, गणेश कुमार विडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में उपस्थित थे।

 


PUPRILIVE.COM या पुपरी फेसबुक पेज पर विज्ञापन करवाने के लिए - 93046 51260 पर कॉल या whatsapp मैसेज कीजिए |

क्लिक करके whatsapp मेसेज करें  -   wa.me/+919304651260

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top