शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व एवं शबे बारात मनाने को लेकर डीएम एसपी ने शांति समिति की बैठक कर दिए कई निर्देश। |
सीतामढ़ी: जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली एवं शब-ए-बरात पर्व मनाने एवम इस अवसर पर विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर मंगलवार को जिला पदाधिकारी सुनील कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय की अध्यक्षता में पुपरी अनुमंडल अंतर्गत बाजपट्टी प्रखंड, पुपरी प्रखंड एवं नानपुर प्रखंड के थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। |
|
महाशिवरात्री भव्य विडियो पुपरी |
बैठक में सर्वसम्मति से एक स्वर में सभी ने कहा कि DJ पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा इसका उल्लंघन करने वाले डीजे मालिको/संचालकों पर विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अश्लील गाने प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई कारवाई की जाएगी। दोनो पर्वों को सौहाद्रपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न किया जायेगा। इस दौरान वाहन चालकों द्वारा धीमी गति से वाहन चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा। जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि पर्व के अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिले में 650 से अधिक पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। |
अधिक जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक
करें |
उन्होंने कहा कि पुपरी अनुमंडल अंतर्गत विधि-व्यवस्था को देखते हुए तिलक साह उच्च विद्यालय में 50 पुलिस बल पुपरी थाना में 50 पुलिस बल नानपुर प्रखण्ड अंतर्गत मध्य विद्यालय बहेरा जाहिदपुर में 50 पुलिस बल, मध्य विद्यालय कोइली बालक में 50 पुलिस बल, मध्य विद्यालय बेला शान्तिकुटिर में 50 पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि सभी एसडीओ एवम एसडीपीओ को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।सभी प्रखंडो के नोडल पदाधिकारी लगातार अपने क्षेत्र में कैम्प करेगे। सम्पूर्ण जिले में सघन वाहन जाँच चलाई जा रही है। ड्रोन एवम पुलिस के स्निफर डॉग का भी जाँच में सहयोग लिया जा रहा है। उक्त बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी एवं कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। |