अब सभी प्रखंडों में कोरोना टीकाकरण, जिले में 2700 लीटर कोरोना वैक्सीन स्टोर की क्षमता..

0

सीतामढ़ी: जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिले के वरीय अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 वैक्सीनेशन (Vaccination)  की स्थिति का समीक्षा किया।




जिले में अबतक 13,605 हेल्थक वर्कर का निबंधन

समीक्षा के क्रम में उपस्थित सिविलसर्जन द्वारा बताया गया कि सीतामढ़ी जिला में प्रथम फेज के लिए अब तक वैक्सिनेशन हेतू 13605 हेल्थ वर्कर का निबंधन हो चुका है। जिसमे निजी स्वास्थ्य संस्थान के वर्कर की संख्या 1110 है। 


अब सभी प्रखंडों में टीकाकरण

जिले में वर्तमान में वैक्सीन स्टोर की क्षमता 2700 लीटर है। उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवम शनिवार को टीकारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य स्तर से 18 टीकाकरण सत्र स्थल निर्धारित किये गए है। अब सभी प्रखंडो में टीकारण का कार्य होगा। अभी तक 1314 हेल्थ वर्कर को टीकाकरण किया जा चुका है। 





डीएम ने दिए कई दिशा निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में लक्ष्य के अनुरूप टीकारण का कार्य सुनिश्चित करवाये। उन्होंने डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर टीकाकरण में सक्रिय सहयोग प्रदान करे। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को सम्पूर्ण टीकाकरण की मॉनिटरिंग करने हेतू जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया।


उक्त बैठक में पीजीआरओ महेश कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ राकेश कुमार, डीएमओ डॉ आरके यादव, डीपीआरओ परिमल कुमार, डीपीएम अशित रंजन, डीआईओ आदि उपस्थित थे।








 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top