जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन पुपरी के लिए ऐतिहासिक दिन, सीतामढ़ी-दरभंगा रेल खंड के बीच इलेक्ट्रिक लोको ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया..
सीतामढ़ी: 28 जनवरी (गुरुवार) को दरभंगा-सीतामढ़ी 65 किलोमीटर रेल खंड के विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही इलेक्ट्रिक लोको ट्रेन का सफल ट्रायल भी किया गया।समस्तीपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा तक कहीं इंजन बदलने की जरूरत नही होगी।
वीडियो देखिए👇
इससे पूर्व मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेल खंड के विद्युतीकरण पर 65 करोड़, समस्तीपुर-दरभंगा-जयनगर रेलखंड के विद्युतीकरण पर 390 करोड़ व समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के विद्युतीकरण पर 120 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
समस्तीपुर रेलमंडल के सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर से दरभंगा-जयनगर, मुजफ्फरपुर से मोतिहारी-नरकटियागंज-वाल्मीकिनगर, और समस्तीपुर से खगड़िया-सहरसा-मधेपुरा तक विधुतीकरण का कार्य पूर्ण पूरा चुका हैं।
निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र), श्री ए.एम. चौधरी ने आज मंडल रेल प्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी तथा अन्य शाखाधिकारी उपस्थित थे ।






