उत्सव एवम उत्साह के साथ पूरे जिले में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पदाधिकारी और बीएलओ हुए पुरस्कृत

0

संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य को लेकर डीडीसी,एडीएम सहित कई निर्वाची एवम सहायक निर्वाची पदाधिकारी हुए पुरस्कृत।


▪️बिहार विधान सभा निर्वाचन 2020 में विभिन्न कोषांगों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई पदाधिकारियो, कर्मियों को किया गया संम्मानित ।



सीतामढ़ी: "हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाये रखेगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवम शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाती, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।" 


उक्त शपथ डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन  में आयोजित 11वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के उद्घाटन के उपरांत उपस्थित सभी नव मतदाता एवम अन्य उपस्थित अधिकारियों एवम कर्मियों  को दिलाई।उन्होंने कहा की सबकी भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बन सकता है। उन्होंने कहा कि हमे अपने एक-एक वोट के महत्व को समझना होगा। 

▪️ परिचर्चा भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम में नव मतदाता सहित उपस्थित सभी को दिलाई गई शपथ..



उन्होंने कहा कि विवेकपूर्ण मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा।लोकतंत्र में समझदारीपूर्ण भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।एसपी अनिल कुमार,डीडीसी तरनजोत सिंह ने भी अपने संबोधन में मतदाता दिवस एवम वोट के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ परिमल कुमार ने किया,वही उपनिर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया गया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम  में उत्कृष्ट कार्य हेतु  निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त निर्वाची पदाधिकारी परिहार-25 तरनजोत सिंह, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार निर्वाची पदाधिकारी रुनीसैदपुर-29 अपर समाहर्ता विभागीय जांच कृष्ण प्रसाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बेलसंड अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास निदेशक डीआरडीए मुमुक्षु चौधरी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मुकेश कुमार ओएसडी विकास कुमार जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार सहित कई पदाधिकारियो एवम कर्मियों को संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एवम बिहार विधान सभा निर्वाचन 2020 में उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित किया गया। 



▪️ अच्छे कार्य करने वाले बीएलओ पुरस्कृत...

रामनाथ सुमन, सरिता कुमारी, सादिक हुसैन सहित 14 बीएलओ को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। कई नव मतदाताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उन्हें इपिक कार्ड दिया गया।नए मतदाताओं को इपिक मिला।






Advertising



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top