सीतामढ़ी डीएम 400 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण..

0

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री भिक्षावृति निवारण योजना के तहत 400 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण....



सीतामढ़ी: मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत बुनियाद केंद्र डुमरा सीतामढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा 400 से अधिक जरूरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया गया। 98 वर्षीय गंगाराम मुखिया ने सरकार की इस योजना की जमकर तारीफ किया और कहा कि इस कड़ाके की ठंड में कंबल से काफी राहत होगी। मधुबन के मालती देवी, राम कुमार साह सिमरिया देवी आदि भी काफी खुश दिखी। सभी ने एक स्वर में कहा की इस कड़ाके की ठंड में सरकार से कंबल पाकर बहुत खुशी हो रही है। जिलाधिकारी द्वारा बाद में बुनियाद केंद्र का निरीक्षण भी किया गया । 


उन्होंने बुनियाद केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया और निर्देश दिया कि सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं को हर हाल में जरूरतमंदों तक ससमय पहुंचाना सुनिश्चित करें। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त तरनजोत सिंह, डीपीआरओ परिमल कुमार सहायक निर्देशक समाजिक सुरक्षा, बीडीओ मुकेश कुमार राम डॉ राजेश सुमन आदि उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top