सीतामढ़ी: समाहरणालय के विमर्श कक्ष में उप विकास आयुक्त तरंजोत सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग के सूचीकांको पर विभिन्न विभागों के साथ चर्चा की गई।
जिनमें निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की हुई:
▪️ जिले के सभी ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समीति का संगठन किया जाए।
▪️ VHSNC के जो खाते बंद है पुनः उसे संचालित किया जाए।
▪️ निजी संस्थानों में हो रहे प्रसव के आंकड़ों को उपलब्धि में शामिल किया जाए जिसमें उपलब्धि प्रतिशत में वृद्धि हो सके।
▪️ हेल्थ वैलनेस सेंटर पर सी एच ओ की प्रतिनियुक्ति कर उसे संचालित किया जा सके।
▪️ सप्ताहिक बैठक में आशा एवं एएनएम वाइज समीक्षा किया जाए ।
▪️ पोषण पुनर्वास केंद्र को आगामी सोमवार तक शुरू करने का निर्देश दिया गया ।
▪️ इक्विपीमेंट्स जो आंगनवाड़ी केंद्र पर फंक्शनल नहीं है उसके लिए राज्य सरकार को मांग पत्र भेजा जाए।
▪️ FRU/ अनुमंडल अस्पताल में सेवा शुरू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश हेतु प्रधान सचिव महोदय को पत्र भेजा जाए।
उक्त बैठक में स्वास्थ्य, आईसीडीएस, एग्रीकल्चर, के पदाधिकारी के साथ पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




