भारतीय ओपनर ने छक्‍कों की बारिश कर अकेले ठोके 277 रन, टीम ने 50 ओवर में बनाए वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 506 रन, बन गया विश्व रिकॉर्ड..

0

बेंगलुरु: तमिलनाडु के बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने सोमवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ 141 गेंद में 277 रन की पारी खेलकर लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाया। 26 साल के जगदीशन ने 2002 में ग्लेमोर्गन के खिलाफ सरे के एलिस्टर ब्राउन के 268 रन के सर्वाधिक लिस्ट ए स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ा। जगदीशन ने इस पारी के दौरान भारत की ओर से सर्वाधिक लिस्ट ए स्कोर के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को भी तोड़ा जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 264 रन बनाए थे।


तमिलनाडु ने इस मैच में दो विकेट पर 506 रन बनाए जो पुरुष लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक टीम स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था जिसने इस साल की शुरुआत में नीदरलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 498 रन बनाए थे। भारत में लिस्ट ए में पिछला सर्वाधिक टीम स्कोर मुंबई के नाम था जिसने 2021 में जयपुर में पुडुचेरी के खिलाफ चार विकेट पर 457 रन बनाए थे। जगदीशन ने सिर्फ 114 गेंद में 200 रन के आंकड़े को छुआ और इस दौरान लिस्ट ए इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बने।

वीडियो देखने के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इसके साथ ही लगातार पांचवां लिस्ट ए शतक भी जड़ा जो नया रिकॉर्ड है। जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के पृथ्वी साव (पुडुचेरी के खिलाफ 227 रन) के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ा। तमिलनाडु का यह विकेटकीपर बल्लेबाज भारत की शीर्ष एकदिवसीय प्रतियोगिता में दोहरा शतक जड़ने वाला छठा बल्लेबाज बना। जगदीशन ने बी साई सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 416 रन जोड़े जो लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

सुदर्शन ने 102 गेंद में 19 चौकों और दो छक्कों की मदद से 154 रन बनाए। जगदीशन ने शनिवार को लगातार चौथे शतक के साथ लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में कुमार संगकारा, अल्वीरो पीटरसन और देवदत्त पड्डिकल की बराबरी की थी। 

वीडियो देखने के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

जगदीशन ने मौजूदा विजय हजारे टूर्नामेंट में सोमवार को अरुणाचल के खिलाफ 277 रन की पारी से पहले हरियाणा, छत्तीसगढ़, आंध्र और गोवा के खिलाफ भी शतक जड़े। अगले महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले जगदीशन को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ बरकरार नहीं रखा है। इस बीच अरूणाचल के चेतन आनंद ने 10 ओवर में 114 रन लुटाए।


लिस्ट-ए क्रिकेट में हाईएस्ट टोटल


टीम           स्कोर      खिलाफ            साल

तमिलनाडु  506/2          अरुणाचल प्रदेश   2022

इंग्लैंड   498/4       नीदरलैंड            2022

सरे          496/4           ग्लूसेस्टरशायर     2007

इंग्लैंड  481/6      ऑस्ट्रेलिया            2018

इंडिया-ए   458/4      लेस्टरशायर             2018

वीडियो देखने के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here


PUPRILIVE.COM या पुपरी फेसबुक पेज पर विज्ञापन करवाने के लिए - 93046 51260 , 88773 52086 पर कॉल या whatsapp मेसेज कीजिये |

क्लिक करके whatsapp मेसेज करें  -   wa.me/+919304651260

क्लिक करके whatsapp मेसेज करें  -   wa.me/+918877352086

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top