सीतामढ़ी: कहते हैं जोड़ियां रब बनाते है। हर किसी के लिए ईश्वर ने जीवनसाथी बनाया है। कुछ ऐसा ही नजारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिला, जहां महज 3 फीट दुल्हन को 3 फुट का दूल्हा की धूमधाम से शादी हुई है। दोनों की इस अनोखी शादी की चर्चा देश भर में हो रही है।
सीतामढ़ी में एक अनोखी शादी देखने को मिली है, जहां एक 3 फीट के दूल्हे और 3 फीट की दुल्हन की शादी हुई। शादी के लिए बाराती दूल्हे को कंधे पर बिठाकर लड़की के घर पहुंचे। और धूमधाम से दोनों की शादी हुई। हाइट की वजह से ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।
वीडियो देखिये:
शादी रविवार को हुई। पुनौरा धाम में दोनों की धूम-धाम से शादी कराई गई। दोनों के इस अनोखी शादी की चर्चा जिले भर में हो रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की हाइट कम होने की वजह से रिश्ता तय नहीं हो रहा था, लेकिन भगवान ने दोनों की जोड़ी बना दी है। ऐसे में बीती रात पुनौरा धाम में धूम-धाम से हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ।
32 का दूल्हा...21 की दुल्हन
दुल्हन सीतामढ़ी शहर के लोहिया नगर मेला रोड की रहने वाले सुरेश महतो की बेटी पूजा कुमारी है। दुल्हन की उम्र करीब 21 साल है। वहीं दूल्हा योगेंद्र सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव निवासी स्व. सीताराम भगत के पुत्र हैं। दूल्हे की उम्र 32 साल है। दोनों की शादी सीतामढ़ी शहर के पुनौरा धाम में दूल्हे और दुल्हन के परिवार वाले के सामने हुई।
वीडियो देखने के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
ऐसे बनी जोड़ी
मिली जानकारी के अनुसार 3 फीट की दुल्हन पूजा को भी अपने लिए वर मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, 32 साल के योगेंद्र भी लंबे समय से अपनी जीवन साथी की तलाश में थे। गांव के ही एक व्यक्ति ने योगेंद्र की फोटो खींचकर लड़की के पिता के यहां भेज दी थी। उसी ने मध्यस्थता करके बिना दान-दहेज का आदर्श विवाह कराने की पहल की।
ऐसे में सारे रीति-रिवाज के साथ दोनों परिवार के लोगों ने खुशी से दोनों की शादी कराई। हालांकि दोनों स्वजातीय हैं। दोनों की अनोखी शादी देखने लिए आसपास के लोगों भी काफी भीड़ भी देखी गई। योगेंद्र ब्लाक-कचहरी में घूम-घूमकर जरूरतमंदों का जाति, आवासीय, मृत्यु प्रमाण पत्र वगैरह बनवाने में मदद करते हैं। इसी से वे अपना खर्च चलाते हैं।
वीडियो देखने के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
PUPRILIVE.COM या पुपरी फेसबुक पेज पर विज्ञापन करवाने के लिए - 93046 51260 , 88773 52086 पर कॉल या whatsapp मेसेज कीजिये |