सीतामढ़ी: सुरसंड प्रखण्ड के सहानिया पट्टी व सरयू उच्च विद्यालय में 9वी में नामांकन कराने के लिए जागरूक अभियान चलाई गई। अभियान यूनीसेफ की सहयोगी प्रथम संस्था के सहयोग से चलाई जा रही है।
सरयू उच्च विद्यालय में 8वी उतीर्ण अपने साथियों को 9वीं में नामांकन कराने के लिए बच्चे, पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, सेविका, आशा शिक्षक के द्वारा बैठक कर जागरूक अभियान चलाई गई।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
बच्चे राष्ट्र के सबसे बड़े पूंजी: जिला शिक्षा पदाधिकारी
जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रवेशोत्सव अभियान के तहत नामांकन पखवारा संचालित है। बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन के उद्देश्य को लेकर अभियान चलाई जा रही है।
उन्होंने बताया बच्चे राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। राष्ट्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण सूचक राष्ट्र के बच्चों के देखभाल और उनके पालन-पोषण से निर्धारित होता है। सही उम्र में शिक्षा एवं आनंदपूर्ण शारीरिक एवं मनोरंजन गतिविधियां बच्चो के बौद्धिक एवं शारीरिक क्षमता के विकास के लिए परमावश्यक है।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
बचपन मत मुड़झाने दो - बच्चों को मुस्काने दो
प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी शिला कुमारी द्वारा बताया गया की बच्चो को शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, बच्चो को 9वीं में नामांकन कराकर नियमित उपस्थिति की बात बताई। उन्होंने बताया गाँव मलाही, अमाना, बखरी का भ्रमण कर शत प्रतिशत नामांकन करवाने का निर्देश दिया है। बच्चों को शिक्षा के लिए अभिभावक की भागीदारी के साथ वातावरण का निर्माण भी जरूरी है।
मौके पर वार्ड सदस्य अमृत राम, सेविका सुषमा कुमारी, रीता कुमारी, आशा रंज कुमारी, गिन्नी कुमारी, शिक्षक राम नाथ कुमार, निर्मल कुमार, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, रश्मि, किशोरी समूह से खुशबू कुमारी, ममता कुमारी, बीआरपी अखिलेश कुमार , यूनीसेफ के सहयोगी प्रथम संस्था के समन्वयक सुधीर कुमार, बिरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।