पुपरी: भारतरत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर पुपरी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
पुपरी प्रमुख सुधा देवी सुरसंड विधायक वरीय उप समाहार्ता, मधुबनी नसीन कुमार निसांतश्री दिलीप राय पुपरी अनुमंडल पदाधिकारी श्री नवीन कुमार, वरीय उप समाहार्ता, मधुबनी नसीन कुमार निसांत एवं बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया।
वरीय उप समाहार्ता,मधुबनी नसीन कुमार निसांत ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर पुपरी वासियों सहित जिलेवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हैं। आज हमारे पुपरी अंचल कार्यालय परिसर में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया। हम सबों को उनके द्वारा बनाये गए मार्ग पर चलने की जरूरत हैं।
ऐसा कहा जाता है कि जब बाबा साहेब स्कूल में पढ़ते थे तो उनके ही क्लास से उनको बाहर बैठाया जाता था। फिर भी वे उदास नहीं होते थे। वे हिम्मत नहीं हारते थे। वे अपने पढ़ाई से ध्यान नहीं हटाते थे। आगे चलकर वही बाबा साहेब जिसे क्लास से बाहर बैठाया जाता था उन्हीं ने संविधान का निर्माण किया। जिसे संविधान निर्माता कहते हैं। जिसे भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर कहते हैं।
मौके पर बाजपट्टी विधायक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि आज बहुत खुशी की दिन है। बाबा साहेब के जयंती पर पुपरी अंचल कार्यालय परिसर में उनका प्रतिमा का अनावरण किया गया हैं। हमलोगों को सिर्फ उनके प्रतिमा पर फूल चढ़ाने से जब तक खुशी नहीं होगी जब हम सभी उनके द्वारा बनाये रास्ते पर नहीं चलते हैं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर उपप्रमुख मो० मुर्तुजा, अधिवक्ता महेंद्र पासवान, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, पुपरी नगर अध्यक्ष मीना देवी, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज यादव एवं अन्य जन प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।