IPL 2022 Updates: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से धोनी ने छोड़ी कप्तानी, इनको बनाये गए नये कप्तान..

0

 

इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में महेंद्र सिंह धोनी की नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की कप्तानी में उतरेगी। 

IPL 2022 Updates: अपने फैसले से सबको हैरान कर देने वाले धोनी, एक बार फिर अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया हैं। फैसला भी ऐसे समय लिया है जब उनका मैच कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया हैं। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) में महेंद्र सिंह धोनी की नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की कप्तानी में उतरेगी। 



धोनी ने खुद यह फैसला किया और चार बार की चैंपियन चेन्नई की कप्तानी जडेजा को सौंप दी है। टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की। धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा काफी समय से चल रही थी हालांकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह टीम के कप्तानी छोड़ देंगे।

महेंद्र सिंह ने 12 सीजन में चेन्नई की कप्तानी की है। साल 2008 में जब लीग की शुरुआत हुई वह तब चेन्नई सुपर किंग्स से बतौर कप्तान जुड़े। साल 2016 औ 2017 में टीम ने लीग में हिस्सा नहीं लिया था। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को चार बार चैंपियन बनाया है। चेन्नई को इस लीग की सबसे कामयाब टीम के तौर पर जाना जाता है। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें

टीम ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा, महेंद्र सिंह धोनी ने फैसला किया है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने रवींद्र जडेजा को टीम का नया कप्तान चुना है। जडेजा साल 2012 से टीम का अहम हिस्सा है। वह हमारी टीम के तीसरे कप्तान होंगे। महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन और आगे के लिए भी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top