पुपरी के नीरज को गेट परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक 20वीं मिला.. |
पुपरी: अगर आपके पास कुछ करने की जज्बा हो और जब आप पूरे लगन से मेहनत करते है तो आपको सफलता जरूर मिलती हैं। ऐसे ही पुपरी का लाल नीरज में कड़ी मेहनत से गेट परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया रैंक 20वीं (AIR 20th) लाकर अपने जिले सहित पूरे बिहार का भी नाम रौशन किया। निरज, आईआईटी धनबाद के अंतिम सत्र का छात्र हैं। |
|
नगर परिषद पुपरी के शिवहरे मोहल्ला निवासी विनोद प्रसाद शिवहरे व रेखा देवी की पुत्र नीरज कुमार ने गेट परीक्षा 2022 में सफलता का परचम लहराया हैं। नीरज की शुरुआत पढ़ाई पुपरी में ही हुई। एल.एम. (+2) हाई स्कूल पुपरी से 10वीं व 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी से बढ़िया अंक से पास किया। 12वीं करने के बाद पटना चले गए, जहाँ उन्होंने कड़ी मेहनत से आईआईटी की तैयारी करने लगे। नीरज को प्रथम प्रयास में ही एनआईटी में प्रवेश के लिए स्थान मिल गया। लेकिन उनका सपना आईआईटी था। फिर उन्होंने दूसरी प्रयास में आईआईटी में जाने का सपना पूरा हुआ। उनको गेट परीक्षा 2022 में पूरे देश में 20वीं रैंक मिला। |
अधिक जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक
करें |
साधारण परिवार में जन्मे नीरज को उनके पिता ने पढ़ाई में कमी नहीं होने दिया। पिता साधारण व्यसाय करते हैं। बालू-सीमेंट का दुकान कर के पूरा परिवार चलाते हैं। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं हैं। मेहनत के आगे कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं हैं। अगर आपके पास जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। |