बिहार बोर्ड टॉपरों को कितना मिलता है लाखों का इनाम |
Bihar Board Topper 2022: बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपरों को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाता है। साथ में एक लैपटॉप और किंडल बुक रीडर भी दिया जाता है। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये, एक लैपटॉप एवं एक किंडल ई-बुक रीडर पुरस्कार के रूप में दिया जाता है। |
|
महाशिवरात्री भव्य विडियो पुपरी |
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी होगा। रिजल्ट जारी होने पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर चेक कर सकेंगे। पिछले अकादमिक वर्ष में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 26 मार्च को जारी हुई था। इस बार बोर्ड 10 दिन पहले नतीजे जारी कर फिर एक बार इतिहास रचने जा रहा है। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी 16 मार्च 2022 को दोपहर तीन बाजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। Bihar Board 12th Result 2022 : यूं चेक कर सकेंगे रिजल्ट
🔵 बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
🔵रिजल्ट सामने आ जाएगा। |
अधिक जानकारी के लिए नीचे क्लिक
करें |
पिछले साल इंटर परीक्षा समाप्त होने के मात्र 40 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित किया गया था। इस बार इंटर परीक्षा खत्म होने के 29 दिन बाद ही नतीजे जारी किए जा रहे हैं। अगर मूल्यांकन की बात करें तो मूल्यांकन समाप्त होने के छह दिनों के अंदर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बोर्ड की मानें 2021 की तुलना में इस बार 10 दिन पहले रिजल्ट की घोषणा होगी। इंटर परीक्षा 2021 का रिजल्ट 26 मार्च को घोषित किया गया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। |