BSEB 12th Result 2022: 16 मार्च को जारी होगा बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट..

0

 

16 मार्च को अपराह्न 03 बजे के बाद चेक कर सकते है रिजल्ट..

BSEB PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष श्री आंनद किशोर ने बताया कि माननीय शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी द्वारा कल 16 मार्च को अपराह्न 03 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2022 के परीक्षाफल को जारी किया जाएगा।


रिजल्ट चेक करने के लिए इस फोटो पर क्लिक करें  


बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा (Bihar Board BSEB 12th Exam 2022) में लगभग 13 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। कक्षा 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन 26 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। बता दें कि वर्ष 2021 की 12वीं परीक्षा में कुल 78.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

बता दें कि बिहार इटंर की परीक्षा में कुल 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे और 1 से 14 फरवरी तक इसकी परीक्षा आयोजित की गई थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति साल दर साल 10वीं व 12वीं की परीक्षा के आयोजन व र‍िजल्‍ट जारी करने में र‍िकार्ड बनाता जा रहा है।

गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीड‍िएट की परीक्षा एक से 14 फरवरी के बीच ली थी जबक‍ि इसके लि‍ए प्रायोग‍िक परीक्षा का आयोजन 10-20 जनवरी 2022 को क‍िया गया था।

रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें

Bihar Board BSEB 12th Result 2022 इन वेबसाइटों के जरिए भी चेक कर सकते हैं..

biharboardonline.bihar.gov.in

biharboardonline.com

Bihar Board BSEB 12th Result 2022 ऐसे करें चेक..

Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Bihar Board BSEB 12th Result 2022 लिखा हो।

आवश्यक विवरण दर्ज करें।

आपका Bihar Board BSEB 12th Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Bihar Board BSEB 12th Result 2022 चेक करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top