BSEB 12th Result 2022: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, होली से पहले जारी हो सकता है 12वीं की रिजल्ट..

0

 

Bihar Board BSEB 12th Result 2022 बहुत जल्द जारी किया जाएगा।

Bihar Board BSEB 12th Result 2022 Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कक्षा 12वीं (Bihar Board Intermediate Exam) के रिजल्ट (Bihar Board BSEB 12th Result 2022) को लेकर तैयारी शुरू कर दिया है। इसके लिए बिहार बोर्ड (Bihar Board) कल यानी सोमवार 14 मार्च से टॉपर्स (Bihar Board Toppers Interview) का इंटरव्यू शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि तीन से चार दिन में टॉपर्स (Bihar Board Toppers) का इंटरव्यू का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे संभावना जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड (BSEB) 12वीं का रिजल्ट (Bihar Board BSEB Intermediate Result 2022) होली से पहले 16 या 17 को जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने की डेट को लेकर कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।


महाशिवरात्री भव्य  विडियो पुपरी  


बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा (Bihar Board BSEB 12th Exam 2022) में लगभग 13 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। कक्षा 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन 26 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था  बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित हुई थी। बता दें कि वर्ष 2021 की 12वीं परीक्षा में कुल 78.04 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे।

यहां यह बता दें कि अगर ऐसा होता तो सबसे पहले रिजल्ट जारी करने के मामले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB अपना ही रिकॉर्ड फिर तोड़ेगा.

बता दें कि बिहार इटंर की परीक्षा में कुल 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे और 1 से 14 फरवरी तक इसकी परीक्षा आयोजित की गई थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति साल दर साल 10वीं व 12वीं की परीक्षा के आयोजन व र‍िजल्‍ट जारी करने में र‍िकार्ड बनाता जा रहा है।

इस वर्ष भी यह क्रम बरकरार रहने की उम्मीद है। परीक्षा के आयोजन में बोर्ड ने पूरी तत्‍परता द‍िखाते हुए पूरे देश में सबसे पहले इसका आयोजन कर ल‍िया। अब सबकी अपेक्षा है क‍ि पर‍िणाम भी समय से जारी कर सबसे आगे रहने का र‍िकार्ड बरकरार रखा जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें

गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीड‍िएट की परीक्षा एक से 14 फरवरी के बीच ली थी जबक‍ि इसके लि‍ए प्रायोग‍िक परीक्षा का आयोजन 10-20 जनवरी 2022 को क‍िया गया था।

Bihar Board BSEB 12th Result 2022 इन वेबसाइटों के जरिए भी चेक कर सकते हैं..

biharboardonline.bihar.gov.in

biharboardonline.com

Bihar Board BSEB 12th Result 2022 ऐसे करें चेक..

Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।

उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Bihar Board BSEB 12th Result 2022 लिखा हो।

आवश्यक विवरण दर्ज करें।

आपका Bihar Board BSEB 12th Result 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Bihar Board BSEB 12th Result 2022 चेक करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top