सीतामढ़ी: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बस पड़ाव सीतामढ़ी (Sitamarhi) में नेत्र जांच (Eye Test) शिविर लगाया गया। नेत्र शिविर में बस चालक एवं अन्य वाहन के चालकों का नेत्र जांच किया गया। कुल 36 चालको का नेत्र जांच किया गया। डॉ पंकज कुमार के नेतृत्व में सभी का नेत्र जांच किया गया। जिन चालक को आंख में किसी प्रकार की समस्या थी उनको पावर चश्मा दिया जायेगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति सीतामढ़ी द्वारा चश्मा बनाकर निर्धारित समय पर चश्मा वितरण किया जाएगा। नेत्र जाँच के अलावा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। लोगो के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट भी बांटे गए।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक सीतामढ़ी, प्रवर्तन अवर निरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज अहमद एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी विकास चंद्रा , विवेक कुमार आदि उपस्थित रहें।
Advertisment




