पुपरी: शहर के नागेश्वर नाथ मंदिर के पीछे से वसंत चौक होते हुए स्टेशन मोड़ तक 11 हजार केवीए लाइन में मेंटनेंस के कारण शहरी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर के 02 बजे तक लगभग 10 दिनों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उक्त लाइन में पुराने तार को हटा कर नये रेल पोल पर शिफ्ट किया जाएगा। इसलिए शहर के बिजली उपभोक्ताओं को निर्धारित समय तक बिजली नहीं मिलेगी। कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी दी।
Advertisment
Advertisment





