सीतामढ़ी:09 माह के लावारिस एक दूध मोहि बच्ची को दी नई जिंदगी, बच्ची खेत में मिली थी लावारिस अवस्था में..

0

चाइल्ड लाइन के कोलेब एजेंसी कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान सीतामढ़ी द्वारा एक दूध मोहि बच्ची को दी गई नई जिंदगी

           


                               

सीतामढ़ी: चाइल्ड लाइन (Child line) के राष्ट्रीय आपातकालीन मुफ्त फोन सेवा 1098 पर एक कॉलर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ की एक 9 माह की लावारिस बच्ची पाए जाने के सूचना प्राप्त हुई। सहायक निदेशक, विकास कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई सीतामढ़ी के आदेशानुसार, चाइल्डलाइन के टीम सदस्य नूतन माला एवं अभयानंद कुमार एवं डुमरा पुलिस आजमगढ़ गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर पूछताछ करते हुए उस बच्चे की सूचना ली गई। 


ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सोनफी मुखिया के पत्नी घास काटने जब खेत में गई तो गेहूं के खेत से एक रोते हुए बच्चे की आवाज सुनाई दी, मुखिया के पत्नी वहां जाकर देखा तो एक लावारिस बच्चे वहां रखा गया था तो ग्रामीणों को इस बच्चे के बारे में सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई के तत्पश्चात जब चाइल्डलाइन के टीम द्वारा उस बच्चे को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, सीतामढ़ी में रखने हेतु मांगा गया तो ग्रामीणों द्वारा उसे मना कर दिया गया।


उसके तत्पश्चात डुमरा थाना को कॉल किया गया। पडुमरा थाना पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया गया एवं डुमरा थाना के सहयोग से उस बच्चे को डुमरा थाना लाया गया उसके तत्पश्चात डुमरा थाना में सनहा दर्ज करवाकर बच्ची का इलाज डुमरा पीएचसी में करवाया गया तत्पश्चात बाल कल्याण समिति सीतामढ़ी को सूचना देकर उनके मौखिक आदेशानुसार बच्ची को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सीतामढ़ी में रखवाया गया ।


Input:sitamarhi.org







Advertisment





Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top