सीतामढ़ी: कोरोना टीकाकरण के द्वितीय चरण में आज (सोमवार) सीतामढ़ी समाहरणालय में डीएम, एसपी, डीडीसी, डीपीआरओ सहित सभी वरीय अधिकारियों ने कोरोना का टीका लगवाए।
द्वितीय चरण में पुलिस विभाग, एसएसबी, राजस्व, नगर परिषद आदि का टीकाकरण किया जाना है।
प्रथम फेज में 10396 हेल्थ वर्करों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। प्रथम फेज के वैक्सिनेशन हेतू 13811 हेल्थ वर्कर का निबंधन किया गया है, जिसमे निजी स्वास्थ्य संस्थान के वर्कर की संख्या 1110 है। जिले में वर्तमान में वैक्सीन स्टोर की क्षमता 2700 लीटर है। वर्तमान में राज्य स्तर से 18 टीकाकरण सत्र स्थल निर्धारित किये गए है।
Advertisment
Advertisment







