जल-जीवन-हरियाली, जलवायु परिवर्तन एवम पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाहरणालय में संवाद गोष्ठी का हुआ आयोजन

0
सीतामढ़ी: जिला प्रशासन एवम भारत पुनर्निर्माण अभियान के तहत  बिहार संवाद यात्रा एवं लोक कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में समाहरणालय सीतामढ़ी के विमर्श कक्ष में एक संवाद गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन हुआ। 


कार्यक्रम में सर्व प्रथम अपर समाहर्ता मुकेश कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया एवम सरकार की जल -जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत जिले में चलाई जा रही योजनाओ एवम उसके प्रभाव के सबंध में विस्तृत जानकारी भी दी।


सरकार एवम समाज के साझा प्रयास से जल-जीवन- हरियाली अभियान होगा सफल..

संवाद यात्रा की सदस्या स्मृति राज ने यात्री दल के उद्देश्यों से अवगत करवाया। बिहार संवाद यात्रा के संयोजक मनोहर मानव ने पर्यावरण संरक्षण, लोक शासन की संकल्पना आदि यात्रा के मुद्दे पर अपनी बातों को विस्तार से रखा। उन्होंने  यात्रा के लक्ष्यों को बताते हुये कहा कि बिहार के हर जिले में अलग अलग चुनौतियां है ,अलग अलग भौगोलिक स्थिति है। इसीलिए संपूर्ण मानव समाज को जल संवर्धन हेतु आगे आना चाहिये ।उन्होंने कहा कि सरकार की जल-जीवन-हरियाली अभियान का काफी सकरात्मक परिणाम दिखाई पड़ने लगे है। यह जन आंदोलन का रूप ले रहा है। सरकार एवम जनता के साझा प्रयास से यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा। उन्होंने जल साक्षरता पर भी बल दिया।


डीपीआरओ परिमल कुमार ने कहा जल-जीवन-हरियाली अभियान में जनसहभागिता को लेकर प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमो से जिले में व्यापक प्रचार प्रसार एवम जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विदित हो कि बिहार संवाद यात्रा जलवायु परिवर्तन, नफरत के बदले अहिंसा की ताकत, गैर बराबरी उन्मूलन, श्रम केंद्रित समाज निर्माण आदि मुद्दों को लेकर बिहार के कई जिलों में संवाद किया जा रहा है। 

कार्यक्रम का समापन नालंदा में..

यात्रा का शुभारंभ लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जन्मभूमि सिताब दियारा से जाने माने पर्यावरणविद्  राजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। समापन नालंदा में 12 फरवरी को होगा। मौके पर जिले के अधिकारियों ने अपने जिले में जल जीवन हरियाली संबंधी अपने अनुभव को रखा और कहा कि जिले में काफी संख्या में अतिक्रमित तालाबो को चिन्हित कर उसे अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। चार लाख से अधिक पौध रोपण किया गया है। कई तालाबों एवम जल स्रोतों का जीर्णोद्धार किया गया है। छत वर्षा संचयन, सौर ऊर्जा, चैक डैम निर्माण आदि कार्य की भी जानकारी दी गई।

यात्री दल के साथी मौलाना शाहीन चतुर्वेदी, समाजसेवी दीपक कुमार, रिंकू आदि ने कहा कि पर्यावरण के लिये हम सभी को सतर्क और जागरूक रहना चाहिए तथा  समाज में शांति सद्भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। 


कार्यक्रम में स्मृति राज ने जलपुरुष राजेन्द्र सिंह जी के द्वारा किये गये कार्यों को पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से रखा। 

मौलाना शाहीन चतुर्वेदी ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों जैसे  तालाब, नदी आदि को पुर्नजीवित करने का आवाह्न किया। 

कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधि नवनीत कुमार, अमर नाथ सहगल, सुशील कुमार दीपक पटेल, आदि ने भी अपने विचार रखे। 

उक्त कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, डीएफओ, डीपीआरओ परिमल कुमार,ओएसडी विकास कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी,मीडिया प्रतिनिधि,
यात्री दल से सबंधित समाजसेवी दीपक कुमार , मौलाना ए आर शाहीन चतुर्वेदी, स्मृति राज, सिद्धार्थ मास्केरी, रिंकू देवी, माहेश्वरी देवी, शांति देवी, भारत भूषण तिवारी, तरुण तिवारी आदि ने भाग लिया ।


Advertisement



Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top