दरभंगा डी.एम. ने मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-2 को लेकर की ऑनलाईन बैठक..

0

दरभंगा: दरभंगा जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में दरभंगा समाहरणालय अविस्थत अम्बेदकर सभागार से मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट-2 को लेकर ऑनलाईन समीक्षा बैठक की गई। 


समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानियाँ ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय निश्चय पार्ट-2 के अन्तर्गत सभी टोलों में सोलर लाईट लगाया जाना है, जिसके लिए पंचायती राज विभाग के कार्यपालक सहायकों को 31 जनवरी 2021 तक बिजली पोल का सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन अपलोड करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक शत्-प्रतिशत् सूची अपलोड नहीं की गई है। 


सभी वार्ड के बिजली पोल की संख्या अपलोड करने का निर्देश..


जिलाधिकारी ने कार्यपालक सहायकों को 06 फरवरी (शनिवार) तक शत्-प्रतिशत् सर्वेक्षित पोल का डाटा अपलोड कर देने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सभी गाँवो एवं टोलो को इस योजना के अन्तर्गत सोलर लाईट से प्रकाशित किया जाना है। अतः पंचायती राज विभाग के कार्यपालक सहायकों को वार्डवार उचित दूरी पर बिजली पोल को चिन्हित करते हुए उसकी संख्या पोल संख्या सहित पोर्टल पर अपलोड करना है। 



उप विकास आयुक्त ने कहा कि यदि किसी वार्ड में पोल पर पोल की संख्या अंकित नहीं हो, तो जितने पोल उस वार्ड में चिन्हित किये गये हैं, उसके आधार पर बट्टा में संख्या अंकित की जाए। यथा किसी वार्ड में यदि 15 पोल चिन्हित किये गये हैं, तो उन्हें क्रमशः1/15,  2/15   ..............15/15 अंकित करवा दिया जाय।


उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि सभी टोलों में नली-गली का भी सर्वेक्षण किया जाना है और इसका प्रतिवेदन भी 03 दिनों के अन्दर उपलब्ध करा दिया जाये। 


कुँओ का होगा जिर्णोद्धार..

उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना के अन्तर्गत पंचायती राज विभाग के तकनीकी सहायकों को कुँओ का सर्वेक्षण करना है, ताकि उनका जिर्णोद्धार कराया जा सके। उल्लेखनीय है कि सभी चिन्हित कुँओं का इस वर्ष जिर्णोद्धार किया जाना है। अभी तक दरभंगा जिले के 70 प्रतिशत् कुँओं का सर्वेक्षण किया जा चुका है। 


03 हजार से कम जनसंख्या वाला पंचायत को दूसरे पंचायत में जोड़ा जाएगा..


जिलाधिकारी ने कहा कि अप्रैल माह में पंचायत चुनाव होना है और कई नगर पंचायत का गठन भी हुआ है। जिसके कारण कुछ पंचायतों के अंश छूट गए हैं। उन्होंने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया कि 1991 की जनगणना के अनुसार छूटे हुए पंचायत या कटे हुए पंचायत की जनसंख्या 03 हजार से कम होगी, तो उसे दूसरे पंचायत में जोड़ा जायेगा। यदि 03 हजार या 03 हजार से अधिक होगी तो वह पंचायत अपने अस्तित्व में रहेगा। इसके आधार पर चुनाव हेतु तैयारी कर लेने का निर्देश दिया गया।

अंतिम अधिसूचना के आधार पर पंचायत चुनाव लड़ा जायेगा..

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत से संबंधित प्राप्त दावा/आपत्ति विभाग को भेजी गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई चलती रहेगी। अंतिम अधिसूचना के आधार पर पंचायत चुनाव लड़ा जायेगा। मतदाता सूची को ठीक से अद्यतन कर लिया जाये, ताकि किसी अभ्यर्थी का नाम छूटने न पाये। 


बैठक में उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शरद झा एवं पंचायती राज विभाग के कर्मीगण उपस्थित थे तथा सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ऑनलाईन जुड़े हुए थे।






Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top