सीतामढ़ी:बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को दिन कदाचार के आरोप में 09 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल में प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त द्वारा सघन जाँच करवाई गई जिसमें विद्यालय में सात छात्र कदाचार करते पकड़े गए है। उन्होंने दो छात्रों के पास मोबाइल भी पकड़ा और आर.आर.एस महिला कॉलेज, राजकीय मध्य विद्यालय गीता भवन के भी एक-एक परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया।
उन्होंने केंद्राधीक्षक को कड़ी फटकार भी लगाई एवम उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को केंद्राधीक्षक को हटाने एवम उनके विरुद करवाई हेतू निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि कदाचार पाए जाने पर संबधित केंद्राधीक्षक एवम वीक्षक पर भी जबाबदेही तय की जाएगी।
प्रमंडलीय आयुक्त, तिरहुत मनीष कुमार एवम प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त तरनजोत सिंह (भा0प्र0 से0) ने किया कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण। प्रमंडलीय आयुक्त ने एमपी हाई स्कूल मॉडल परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित केंद्राधीक्षक को निर्देश दिया कि पूरी कड़ाई के साथ फ्रिक्सिंग कार्य करवाना सुनिश्चित करवाए।
उन्होंने उपस्थित डीडीसी को निर्देश दिया की यह सुनिश्चित करे कि जोनल एवम सुपर जोनल दंडाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें।
उन्होंने सभी गश्ती दल, जोनल एवम सुपर जोनल दंडाधिकारियों को भी लगातार भ्रमणशील रहकर कदाचारमुक्त एवम शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया है।
Advertisment





