गरीब, असहाय और दिव्यांगों के बीच रात्रि में कलवार युवा मंच द्वारा कंबल वितरण...

0

पुपरी: रविवार को रात्रि कलवार युवा मंच के द्वारा पुपरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब असहाय मरीज को, रेलवे स्टेशन पर सो रहे गरीब असहाय और दिव्यांगों को, बाजार समिति के पास गरीब लाचार महिलाओं एवं खानाबदोश जनजाति के बीच जाकर कंबल विरतण किया गया।





अभी पूरे बिहार में भीषण ठंडी हैं। इस ठंडी में ऐसे लोगों को मदद की जरूरत होती हैं।कलवार युवा मंच पुपरी के सदस्य सामाजिक कार्य में हमेशा तत्पर रहते हैं। 




कलवार युवा मंच के अध्यक्ष सचिन गौरव की अध्यक्षता में जिला पार्षद मंजू चौधरी, कलवार सेवा समिति के अध्यक्ष सीता प्रसाद, संत जेवियर्स के डायरेक्टर पंकज चौधरी, किशोरी प्रसाद, नागेश्वर चौधरी, प्रिंस कुमार, रवि भगत, सोनू व्याहुत एवं अन्य सदस्य कंबल वितरण में शामिल थे।










Advertisment





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top