स्वामी विवेकानंद और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित होकर एक नई पहल की शुरुआत, अभी 350 से अधिक मुफ्त शिक्षा पा रहें हैं।
पुपरी: हरदिया गाँव के कुछ युवाओं ने समाज के निचले तबके के बच्चों के लिए एक "नई पहल फाउंडेशन" (Nayi Pahal Foundation) की शुरुआत की हैं। IITians & NITians के एक समूह ने समाज में उत्थान, मानव कल्याण और सामाजिक कल्याण, बाल शिक्षा, कौशल वृद्धि, ग्रामीण विकास आदि के संदर्भ में इस NGO की स्थापना की है।
सबका मन रहता है कि IIT और NIT पास करने के बाद लाखों की नौकरी करके अपनी ज़िंदगी ऐशोआराम से गुजारते है। कोई अपने देश याा विदेश में नौकरी करता है तो कोई अपनी कंपनी खोल कर अपना जीवन व्यतीत करता है। लेकिन कुछ युवा ऐसे भी है जो अपनी पढ़ाई पूरी करके नौकरी तो करते है लेकिन साथ ही समाज के निचले तबके पर खड़े लोगो के बारे में भी सोचते और उनके लिए अच्छा करते है।
स्वामी विवेकानंद और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित होकर " एक नई पहल की शुरुआत..
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि भारत की ताकत भारत के युवा है, युवा इस देश का भविष्य तय करेगा। स्वामी विवेकानंद ने कहा था की एक विचार लो और उस विचार को अपना जीवन बना लो। स्वामी विवेकानंद और प्रधानमंत्री के इन विचारों को सीतामढ़ी जिले के हरदिया गाँव के कुछ युवा चरितार्थ करने में लगे है। इस छोटे से गावँ के कुछ युवा "एक नई पहल" नामक एक NGO की स्थापना की है।
मुफ्त में शिक्षा दे रहें है..
इन सभी युवाओं के द्वारा समाज के पिछड़े, गरीब बच्चो को मुफ्त पढ़ाई, गरीब लोगों को ठंड में कंबल और भी कई समाजहित के काम किया जा रहा है।इन युवाओं ने पहले 50 बच्चो को पढ़ाना शुरू किया जो आज 4 अलग अलग स्थलों पर 350 से अधिक बच्चो तक पहुँच गयी है।
सैनिक, नवोदय और केंद्रीय विद्यालय के लिए भी तैयारी..
NGO के राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि अब, यह घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित महसूस किया जा रहा है कि बहुत जल्द ही ट्रस्ट एक स्कूल खोलने जा रहा है, जिसमें 350 गरीब बच्चों को 'मुफ्त में' पढ़ाया जाएगा और उन्हें सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यायल के लिए तैयारी करने में भी मदद मिलेगी।
आशीष कुमार, शिवम द्विवेदी, प्रशांत मिश्रा, सत्यम कुमार, विश्वजीत कुमार, रश्मि कुमारी, सुंदरम ठाकुर , सुधांशु, मोहित , सुमन , राकेश आदि कई सदस्य जो इस NGO के माध्यम से समाजहित में पूरे तन मन धन से समाज मे पिछड़े और गरीबो के लिए लगातार भलाई का काम कर रहे है।






