मलेरिया भी एक जानलेवा बीमारी है और ससमय ईलाज नही होने पर व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है:डॉ रवींद्र

0

मलेरिया उन्नमूलन कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओ का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित..






सीतामढ़ी: मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय उन्मखीकरण कार्यशाला जिला भी बी डी नियंत्रण कार्यालय मे प्रारंभ हुुुआ।कार्यशाला का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी तथा जिला भी बी डी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रवीन्द्र कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

जिसमे आज बोखड़ा, नानपुर, पुपरी, चोरौत, सुरसंड, परिहार, सोनबरसा, बधनाहा और बाजपट्टी की 50 आशा कार्यकरता भाग लीं। 



अपर मुख्य चिकित्सा पदिधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं से ध्यान लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने और क्षेत्र मे जाकर मलेरिया की जाँच करने और इससे बचाव सम्बन्धित जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देश दिए। 

डॉ रवीन्द्र यादव ने बताया कि मलेरिया भी एक जानलेवा बीमारी है और ससमय ईलाज नही होने पर व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।उनहोंने बताया कि एक बार फिर पूरे विश्व मे पाँव पसार रहा है और पूरे विश्व मे लगभग 5 लाख व्यक्ति की जान प्रति वर्ष मलेरिया के कारण चली जाती है। यह सौभाग्य की बात है कि सीतामढ़ी मे अभी तक दिमागी मलेरिया (फाल्सीपेरम) नहीं है। फिर भी यहाँ के लोगो के नेपाल अथवा झारखंड बराबर आते जाते रहने के कारण इसका खतरा बना रहता है। इसीलिए हमारे जमीनी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मलेरिया की जानकारी जरूरी है। 

इस कार्यशाला के बाद ये सभी मलेरिया के लक्षण एवं रक्तपट संग्रह करने मे सक्षम होंगी। इसके लिए सरकार द्वारा प्रति मरीज 90 रू का प्रावधान भी किया गया है। ये गाँवों मे से बचाव के उपाय भी बतायेंगी ।

दिमागी मलेरिया के लक्षण..

जाड़ा देकर बुखार आना, सिर दर्द, पसीना के साथ बुखार उतरना, कभी कभी दस्त, बेहोश होना, इत्यादि मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं।

इस अवसर पर मलेरिया एव॔ अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से सम्बन्धित "आशा संवाद" पुस्तिका का विमोचन भी हुआ और सभी आशा को पुस्तिका दिया भी गया ।



इन्हें रक्त पट संग्रह तथा रैपिड डायग्नोस्टिक किट द्वारा मलेरिया जाँच के बारे मे भी बताया गया। 

प्रशिक्षण जिला भी बी डी नियंत्रण पदाधिकारी, भी डी सी ओ, भी  बी डी एस तथा लैब टेक्निसियन द्वारा दिया गया।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top