श्री राम मंदिर को मिला पहला स्थान, राजपथ पर पहली बार श्री राम मंदिर मॉडल वाला झांकी निकाली गई थी।
दिल्ली: 72 वीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गईं झांकियों में उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला है।उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में बनने वाले भव्य श्री राम मंदिर के मॉडल को दर्शाया गया था। पहली बार राजपथ पर भगवान राम की झांकी निकाली गई थी।
उत्तर प्रदेश के श्री राम मंदिर के अलावे उत्तराखंड के श्री केदारनाथ मंदिर और गुजरात के सूर्य मंदिर के भी मॉडल वाला झांकी निकाली गई थीं।
दुनिया के साठ देशों में देवी देवताओं और नेताओं की मूर्तियां बनाने वाले शिल्पी नरेश कुमावत ने श्री राम मंदिर का मॉडल बनाया था ।


