फ्री में गैस सिलेंडर बुकिंग करने का मौका, जल्द उठाएं इस शानदार ऑफर का लाभ..

0

पेटीएम अपने यूज़र्स के लिए जबरदस्त ऑफर ले कर आया हैं। यूज़र्स को अपने गैस सिलेंडर की पहली बुकिंग पर 700 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा हैं। 

बता दें कि 700 रुपये तक का कैशबैक यानी कि एक सिलेंडर भराने के दाम के बराबर ही हैं। लखनऊ में गैस सिलेंडर की कीमत 732 रुपये प्रति 14.2 किलो है वही वाराणसी में इसकी कीमत 754.50 रुपये हैं। ऑफर के अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर फ्री में इसे यूज़र्स खरीद सकते हैं। आप अगर इस ऑफर का इस्तेमाल करते है तो आसानी से एक सिलेंडर की कीमत का पैसा बचा सकते हैं। आपको बता दूं, यह यह ऑफर केलव 31 जनवरी तक ही हैं।


इस ऑफर के लाभ उठाने के लिए बस आपको FIRSTLPG  कोड लगाने की जरूरत हैं। कोड डालते ही गैस सिलेंडर और कैशबैक की सुविधा मिल जायेगी। वहीं, बिना कोड के इसका फायदा नहीं उठा सकेंगे। इसके साथ ही ये ऑफर तभी काम करेगा जब आपका बुकिंग अमाउंट 500 या उससे अधिक होगी। खास बात ये है कि ऑफर का फायदा वही उठा सकते है जो पहली बार गैस सिलेंडर की बुकिंग करा रहें हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top