इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशा निर्देश..सभी परीक्षार्थियों को यह जानना जरूरी..

0
पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने इंटरमीडिएट (Intermediate) परीक्षा 2021 के प्रश्नों में बदलाव व परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस साल बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 01 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की जाएगी। इस वर्ष परीक्षा में कुल 1350233 विद्यार्थी ने परीक्षा फॉर्म भरा है, जिसमें 645540 छात्राएं एवं 7,03,693 छात्र हैं। इस वर्ष परीक्षाओं के लिए राज्य भ्रर के 38 जिलों में 1473 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।




बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2021 की खास बातें जानिए:-

▪️ इस साल बिहार बोर्ड 12 वीं के छात्रों को सभी विषयों में प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए 100 अतिरिक्त प्रश्नों का विकल्प दिया जाएगा। उदाहरण- 100 अंकों के विषय में 50 अंक का ऑब्जेक्टिव होता था जिसमें प्रत्येक प्रश्न का एक अंक निर्धारित है। लेकिन इस साल 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न हल करने के लिए कुल 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न दिए जाएंगे। इसी तरह से दो और 5 अंकों के प्रश्नों के साथ 100% अतिरिक्त प्रश्न दिए जाएंगे।

▪️यदि किसी छात्र के प्रवेश पत्र में फोटो ठीक से न दिख रही हो उस छात्र को एक अन्य फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आदि की जांच के आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

▪️ छात्रों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रवेश लेना आवश्यक होगा। देर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

▪️प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक। छात्रों से ओएमआर उत्तर पत्रक 11:00 बजे लिया जाएगा इसके बाद 12:45 बजे छात्रों से उत्तर पुस्तिका ले ली जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 01:45 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

▪️बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी कि इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के आयोजन के क्रम में सभी जिलों में 04 मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां सिर्फ छात्राएं ही परीक्षा में शामिल होंगी। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी, वीक्षक सहित सभी पुलिसकर्मी महिलाएं होंगी।


▪️ बिहार बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सूचना सभी जिलों में एक साथ और त्वरित गति से पहुंचाने के लिए BSEB Exam 2021 नाम का वॉट्सऐप ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में सभी जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और बिहार बोर्ड के पदाधिकारी जोड़े गए हैं।

▪️ सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 500 छात्रों पर एक वीडियोग्राफर की नियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं।



परीक्षा केन्द्रों के अन्दर मोबाईल फोन, बलू टूथ, वाई-फाई गैजेट, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट, इलेक्ट्रोनिक पेन/घड़ी, पेजर, सेल्युलर फोन, ए.टी.एम. कार्ड एवं अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।









एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top