बिहार के मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारी के साथ की बैठक,दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश..

0

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटर परीक्षा, धान अधिप्राप्ति, कोविड वैक्सिनेशन आदि को लेकर बैठक किया...




सीतामढ़ी: बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 एवं बिहार माध्यमिक परीक्षा 2021, धान अधिप्राप्ति, कोविड-19 टीकाकरण एवं नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सभी शहरों में निर्धन परिवारों के लिए बहुमंजिला भवन का निर्माण एवं कूड़ादान स्थल सह कचरा प्रबंधन के लिए भूमि की उपलब्धता आदि को लेकर मुख्य सचिव, बिहार श्री दीपक कुमार ने सीतामढ़ी सहित बिहार के सभी जिलाधिकारी के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सीतामढ़ी में शांतिपूर्ण एवम कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी तैयारिया पूर्ण...

बैठक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत तीन-चार वर्षों से बिहार में मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा कदाचार रहित हो रही है और यह जारी रहनी चाहिए। 

परीक्षा की पल-पल की गतिविधियों पर जिला नियंत्रण कक्ष की रहेगी नजर..

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों का जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा नियमित भ्रमण एवं निरीक्षण किया जाए। इसे संबंधित जिलाधिकारी सुनिश्चित कराएंगे, तथा आई जी एवं कमिश्नर द्वारा भी अपने स्तर से इसकी मॉनिटरिंग की जाए।

समाहरणालय में बनाया गया जिला नियंत्रण कक्ष..

उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति नहीं रहे, इसे सुनिश्चित कराया जाए ।

प्रश्नपत्र का बंडल परीक्षा प्रारंभ होने के 20 मिनट पहले खोलना है, उससे पहले न खोली जाए। प्रश्नपत्र का बंडल स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में केन्द्राधीक्षक द्वारा खोला जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए।

किसी भी सूचना या शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 06226-250316 करे संपर्क..


परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक के अतिरिक्त किसी को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा की परीक्षा केंद्र पर मीडिया का प्रवेश की अनुमति नहीं है।




▪️ स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार, के प्रधान सचिव ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में तेजी लाई जाए।इसके लिए जिला स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा की जाए। स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराई जाए।


▪️ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने सभी नगर आयुक्त एवं जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट- 2 की महत्वपूर्ण योजना, शहरी क्षेत्र में गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास का निर्माण कराया जाना है। जिसके लिए भूमि की आवश्यकता है। 

इसके साथ ही सभी शहरों में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करनी है। इसके लिए शहरी क्षेत्र के बाहर कूड़ा डंपिंग स्थल बनाया जाए एवं वहीं पर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जाए। इसके लिए 05 एकड़ जमीन चिन्हित किया जाय।


बैठक में धान अधिप्राप्ति को लेकर खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग,बिहार सरकार के सचिव विनय कुमार ने कहा कि 28 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में धान की अधिप्राप्ति में तेजी आयी है।


अभी तक 85 हजार किसानों से धान अधिप्राप्ति की जा चुकी है और उम्मीद है कि जो इच्छुक किसान हैं उनसे शीघ्र ही धान अधिप्राप्ति कर ली जाएगी।


▪️ पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत 58 हजार वार्डों में पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अभी भी 1860 वार्डों में कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को इसे शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।


उन्होंने कहा कि गली-नली योजना के अंतर्गत यदि अभी भी कोई टोला छूटा हुआ है, तो उसका प्रस्ताव भेजा जाए।जल-जीवन-हरियाली योजना के अंतर्गत बिहार के 68 हजार कुओं का जीर्णोद्धार मई 2021 तक किया जाना है तथा हर गांव में सोलर लाइट योजना के अंतर्गत 12 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाएगा। इसके लिए 06 लाख पोल चिन्हित किया जाना है। 

मुख्य सचिव द्वारा सभी जिलाधिकारियों को अनुश्रवण कर इन्हें पूरा करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त तरनजोत सिंह(भा0 प्र0 से0) सहित सभी विभागों के वरीय अधिकारी समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से भाग लिया। 

उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण एवम कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला नियंत्रण कक्ष सहित सुपर जोनल, जोनल एवम गश्ती दल में तेज तर्रार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top