सीतामढ़ी डीएम ने पुपरी अनुमंडल कार्यालय, एसएफसी गोदाम, मनरेगा भवन, कोषागार कार्यालय का किया अचौक निरीक्षण...

0

जिलाधिकारी ने पुपरी पहुँचकर पुपरी कोषागार कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय,मनरेगा भवन एवम एसएफसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण।



वित्तीय नियमावली एवम कोषागार संहिता का करे पूर्ण पालन :जिलाधिकारी

सीतामढ़ी:जिलाधिकारी ने वरीय पदाधिकारियों के साथ पुपरी पहुंचकर कोषागार कार्यालय पुपरी ,अनुमंडल कार्यालय, एसएफसी गोदाम, मनरेगा भवन आदि का औचक निरीक्षण किया। कोषागार कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में कोषागार से संबंधित विभिन्न पंजियो यथा उपस्थिति पंजी, आगत पंजी, निर्गत पंजी, अवकाश पंजी, रक्षी संचिका, रोकड़ बही आदि की जांच किया, जो अधतन पाई गई। मासिक लेखा प्रेषण की स्थित भी अधतन पाई गई। 


जिलाधिकारी ने अंकेक्षण प्रतिवेदन के निरीक्षण के क्रम में निर्देश दिया कि शीघ्र ही अनुपालन प्रतिवेदन महालेखाकार कार्यालय को भेजे। उन्होंने कहा कि वित्तिय नियमावली एवम कोषागार संहिता का पूर्ण रूप अनुपालन करे। उन्होंने कोरोना को लेकर जारी दिशा निर्देशों का भी पालन करने का निर्देश दिया।



जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा कार्यालय एवम एसएफसी के गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने मनरेगा कार्यालय के सामने गंदगी को अविलंब सफाई करवाने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित करे कि अनुमंडल कार्यालय परिसर एवम विभिन्न कार्यालयों में  अनावश्यक कोई भी नही रहना चाहिये साथ मास्क एवम सामाजिक दूरी का अनुपालन अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। 


उन्होंने निर्देश दिया कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में चाहदीवारी का निर्माण हेतू आवश्यक अग्रेतर करवाई करे। उक्त अवसर पर डीडीसी तरनजोत सिंह(भा0 प्र0 से0), एसडीओ पुपरी नवीन कुमार, एसडीपीओ पुपरी, डीपीआरओ परिमल कुमार, ओएसडी विकास कुमार आदि उपस्थित थे।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top