सीतामढ़ी में इस साल गणतंत्र दिवस में कई कार्यक्रम स्थगित, परेड में दिशा-निर्देश को पालन करना जरूरी..

0

 ▪️ डीएम-एसपी ने किया परेड का किया निरीक्षण...


▪️ डुमरा परेड मैदान में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह परेड का पूर्वाभ्यास आयोजित..

▪️ समारोह स्थल पर वरीय अधिकारियों के साथ तैयारियो  का भी लिया जायजा एवम दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश...

▪️ जिलाधिकारी ने कोरोना को लेकर पूरी सावधानी एवम प्राप्त दिशा निर्देशो का पालन करने का दिया निर्देश....

सीतामढ़ी:डीएम-एसपी ने डुमरा मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। झंडे की सलामी,परेड का पूर्वाभ्यास, राष्ट्रगान का भी पूर्वाभ्यास किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समारोह की तैयारी,साफ-सफाई,यातायात प्रबंधन,सुरक्षा व्यवस्था आदि को लेकर संबधित विभाग के पदाधिकारियो एवम अभियंताओं को भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पूर्वाभ्यास के पूर्व पूरे कार्यक्रम स्थल को सेनेटाइज किया गया, साथ ही पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए भी सेनेटाइजर एवम मास्क की भी व्यवस्था थी। 



गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए समारोह में भाग लेने हेतु महानुभावों को ई आमंत्रण भेजा जा रहा है। कोरोना को देखते हुए विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाने वाली झाँकियों का प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है। 

समारोह परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच मास्क ‌का उपयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग कायम रखने को लेकर भी जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। पूर्वाभ्यास परेड में सैप के जवान, पुरूष सशस्त्र बल, महिला सशस्त्र बल एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान आदि शामिल हुए। 


गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी स्थगित रहेगा। समारोह स्थल पर आगन्तुकों, वाहन, स्टेज, पोडियम आदि के लिए सेनिटाईजेशन एवं थर्मल स्क्रीनिंग की समुचित व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग को जबाबदेही दी गई है।  समारोह के पूर्व एवम बाद में पूरे मुख्य स्थल का सेनेटाइजेशन करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। 

महादलित टोलों में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पदाधिकारियो की उपस्थिति में महादलित टोलो के बुजुर्ग  झंडोतोलन करेंगे,जिसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत कर दिया गया है। मुख्य समारोह स्थलों के अतिरिक्त सभी प्रमुख कार्यालयों में पूर्ववत झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम स्थल में भाग लेने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश किया गया है । 


उक्त अवसर पर एसपी अनिल कुमार, डीडीसी तरनजोत सिंह(भा0प्र0 से0)अपर समाहर्ता, मुकेश कुमार, पीजीआरओ महेश कुमार दास, निर्देशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top