■ जिलाधिकारी ने वरीय अधिकारियों के साथ इंडोर स्टेडियम डुमरा पहुँचकर सम्पूर्ण परिसर सहित जिम, बैडमिंटन कोर्ट, सभा कक्ष आदि का जायजा लिया।
![]() |
सीतामढ़ी: जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारी को साफ-सफाई को लेकर कई निर्देश भी दिये एवम कोविड गाइड लाइन के आलोक में इसे खोलने को लेकर पुलिस अधीक्षक सहित वरीय अधिकारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श भी किया।
उन्होंने जिले में खेल के विकास को लेकर भी अधिकारियों से विचार विमर्श किया। गौरतलब हो कि कोरोनो संक्रमण को लेकर वर्तमान में इंडोर स्टेडियम बंद है।
उक्त अवसर पर एसपी अनिल कुमार,डीडीसी तरनजोत सिंह (भा0प्र0 से0),निर्देशक डीआरडीए मुमुक्षु चौधरी, डीपीआरओ परिमल कुमार, ओएसडी विकास कुमार आदि उपस्थित थे।


