यूनिक ड्रीमर्स में परीक्षार्थी प्रोत्साहन समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन

0
यूनिक ड्रीमर्स के तत्वावधान में परीक्षार्थी प्रोत्साहन समारोह सह कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन यूनिक ड्रीमर्स परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाना एवं साहित्यिक वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में सत्येंद्र मिश्रा, आचार्य धीरेन्द्र झा, उदय सिंह करुणाकर, उदय सिंह करुणाकर, स्वतंत्र शांडिल्य, संजय चौधरी, ईशान गुप्ता, आशीष रंजन एवं राहुल चौधरी शामिल रहे। 

कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच संचालन की जिम्मेदारी सत्येंद्र मिश्रा ने कुशलतापूर्वक निभाई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय सिंह करुणाकर ने की।

परीक्षार्थी प्रोत्साहन समारोह के अंतर्गत विद्यार्थियों को पुस्तकों भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अविनाश मिश्रा, अविनाश कुमार, अभिनव कुमार, अस्मिता कुमारी, मौसमी कुमारी, कविता कुमारी, आरुषि, हर्षिता, आयुषी, आयुषी सिंह, आलिशा, अस्मिता, रंजू, कविता, मौसमी, आराध्या, मानसी एवं मुस्कान शामिल रहीं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने इसे प्रेरणादायक व सराहनीय बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top