दरभंगा टावर व लहेरियासराय टावर पर लगी घड़ी..

0
दरभंगा: 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस के पवन अवसर पर दरभंगा शहर अवस्थित दरभंगा टावर एवं लहेरियासराय टावर की बंद घड़ी को दरभंगा नगर निगम, दरभंगा द्वारा बदल दिया गया। आज इन दोनों घड़ियों का विधिवत उद्घाटन कर जिलेवासियों को समर्पित किया गया।



इसके साथ ही दरभंगा टावर, लहरिया सराय टावर एवं लोहिया चौक का जीर्णोद्धार कार्य संपन्न कराया गया है। अब ये तीनों स्थल आकर्षक व खूबसूरत दिख रहे  हैं।

     अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here


उल्लेखनीय है कि दोनों टावर की घड़ी लगभग विगत 08 वर्षों से बंद थी, जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर आयुक्त कुमार गौरव के प्रयास से इन दोनों को बदल दिया गया है, अब इन घड़ियों पर समय देखा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top