राजधानी एक्सप्रेस सहित बिहार से गुजरने वाली 13 ट्रेनों का बदल गया रुट, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

0

पटना: अगर आप ट्रेन से सफर करते है तो यह खबर आपको जानना बहुत जरूरी हैं। क्योंकि रेलवे द्वारा 13 ट्रेनों का रास्ता बदला गया हैं। ऐसे में आप ट्रेन से सफर पर निकलने वाले है तो पूरी खबर जानकारी होना जरूरी हैं।

अगर आप 31 जुलाई तक बिहार से खुलने वाली और बिहार से होकर आने-जाने वाली ट्रेनों में सफर करने जा रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। रेलवे की ओर से इन 13 ट्रेनों में भारी फेरबदल की गई है। 

जानकारी अनुसार वाराणसी मंडल के बलिया-औंड़िहार रेल खंड पर स्थित यूसुफपुर-करीमुद्दीनपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य होना है। इसको लेकर रेलवे की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। जानकारी अनुसार अलग-अलग ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रास्ते बदलकर परिचालन करने का फैसला लिया गया है। इसमें गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express), जयनगर से दिल्ली (Jaynagar to Delhi) जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख ट्रेनें शामिल है। 

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

आइए लिस्ट देखते है:

नई दिल्ली से 31 जुलाई, 2022 को चलने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी। नई दिल्ली से 30 जुलाई, 2022 तक चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी। नई दिल्ली से 25, 26 एवं 30 जुलाई, 2022 को चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

गोंदिया से 25, 27, 28 एवं 29 जुलाई, 2022 को चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी। बरौनी से 26 से 31 जुलाई, 2022 तक चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी। आनन्द विहार टर्मिनस से 26 एवं 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

डा.अम्बेडकर नगर से 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 19305 डा. अम्बेडकरनगर-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25, 26 एवं 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।रक्सौल से 27 एवं 29 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14007 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।

आनन्द विहार टर्मिनस से 27 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।बरौनी से 25 एवं 28 जुलाई, 2022 को चलने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 जुलाई, 2022 को चलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलायी जायेगी।


Input:Kashish News

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top