सीतामढ़ी: सीतामढ़ी (पुपरी) से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस के उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त (Barabanki Bus Accident) हो जाने से मौत के शिकार लोगों में पुपरी (Pupri) की एक महिला व बच्चा समेत तीन लोग शामिल हैं, जबकि इस हादसे में दर्जनभर लोग इस जिले के जख्मी भी हुए हैं।
8 लोगों की हो गई थी दुःखद मौत
इस हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई है तो 18 अन्य जख्मी हुए हैं। मरने वालों में पुपरी शहर के रेलवे गुमटी नंबर- 35 इलाके के के श्याम दास की पत्नी सपना देवी (33वर्ष), उनका छोटा पुत्र आदित्य कुमार (12 वर्ष), बलहा मधुसूदन पंचायत के भीमा मकलेश्वर गांव निवासी रामजी राय के पुत्र कमलेश राय (23 वर्ष) तथा बिरौली, चौक गाढ़ा, पुपरी के बिदेश्वर के दो पुत्र 22 वर्षीय सुबो व 17 वर्षीय रामदीन शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
पुपरी से दिल्ली के लिए जा रही जमुना ट्रैवेल्स की बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार तड़के 4.30 बजे एक ढाबे पर रूकी थी। यहां यात्री नाश्ता कर रहे थे। कुछ यात्री बस में भी बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी डबल डेकर बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: अजब-गजब:ठेले वाले को मिली AK-47 से लैस दो गनर वाली सुरक्षा; जानिए क्यों व कैसे?
मरने वाले सभी लोग पीछे से आने वाली बस के बताए जा रहे हैं। गंभीर घायलों लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक व घायलों के स्वजन सूचना मिलते ही घटना स्थल की ओर रवाना हो गए है। पुपरी से बस में सवार अधिकतर लोग दिल्ली में मजदूरी करने जा रहे थे। घटना को लेकर इलाके में कोहराम मच गया। श्याम अपने दो पुत्र व पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे थे, हादसे में पत्नी व एक पुत्र की दुःखद मौत हो गई।
दर्जन भर यात्री घायल
घायलों में भिट्ठा धर्मपुर पंचायत के कुसैल गांव निवासी राम सकल महतो के पुत्र श्रवण महतो, हरिहरपुर गांव के रंजीत मुखिया, उनकी पुत्री ज्योति कुमारी, संजू कुमारी, पुत्र प्रशांत कुमार, चैनपुरा गांव निवासी उनकी सास सरस्वती देवी, रामनगर बेदौल पंचायत के बेदौल निवासी श्रीचंद मुखिया के पुत्र जितेंद्र कुमार, ग्राम परसौनी के मदन मुखिया पुत्र देवेंद्र मुखिया और बेलमोहन हलीम टोला के फहत राईन की पत्नी अंगूरी खातून आदि शामिल हैं। वही, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
इनमें रेलवे गुमटी मोहल्ला निवासी श्याम दास के पुत्र शुभम कुमार भी हैं। श्याम अपने दो पुत्र व पत्नी के साथ दिल्ली जा रहे थे। हादसे में पत्नी व एक पुत्र की मौत हो चुकी है। सुरसंड का विशाल बस में सोया था, टक्कर में उसके सिर व हाथ में चोटें आई। बाराबंकी बस दुर्घटना में सुरसंड प्रखंड क्षेत्र की मरुकी पंचायत के मरुकी गांव के पटेल टोला वार्ड तीन निवासी राजगीर पटेल के 12 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार घायल हो गया।
ये भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे है मिलावटी तेल, ऐसे कर सकते है नकली-असली का पहचान..
भीषण हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। विशाल कुमार गांव में छठी कक्षा में पढ़ता था, लेकिन उसके पिता राजगीर पटेल ने अच्छी शिक्षा देने के लिए अपने भाई बबलू पटेल को दिल्ली में पढ़ाने के लिए कहा। विशाल पढ़ाई के लिए ही दिल्ली जा रहा था। विशाल बताता है कि रास्ते में बाराबंकी में एक ढाबे पर चालक ने बस रोक दी।
कुछ यात्री नाश्ता करने के लिए ढाबे में गए तो कुछ बस में ही थे। इसी बीच पीछे से एक बस आई और जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसको हाथ व सिर में चोटें लगीं। विशाल ने बताया कि उस समय वह नींद में था। सुबह चार बजे घटना हुई। विशाल अपना इलाज खुद कराकर अपने चाचा बबलू पटेल के पास दिल्ली पहुंच गया। फोन पर विशाल ने बताया कि वह खतरे से बाहर है।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुर्घटना (Barabanki Bus Accident) में बिहार के रहने वाले 8 लोगों की मौत पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृत लोगों के शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही सीएम नीतीश ने मुआवजे का ऐलान किया है।
दो-दो लाख मुआवजे का ऐलान
सीएम नीतीश कुमार ने इस घटना में बिहार के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए अनुग्रह अनुदान के रूप में देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बिहार के रहने वाले घायलों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
ये भी पढ़ें: गैस सिलेंडर की पट्टी पर लगे कोड का मतलब क्या आप जानते हैं? अपनी सुरक्षा के लिए जरुर जान लें..
समुचित व्यवस्था करने का निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हर संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये
Click Here
यूपी के मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक
इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी जिलान्तर्गत परिहार प्रखंड के बीइओ को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने किया गिरफ्तार
Input: Jagan