आवास में सीढ़ियों से गिरे लालू यादव, कंधे में हुआ फ्रैक्चर..

0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) रविवार को चोटिल हो गए है। बताया जा रहा है कि सीढ़ियों से उतरने के दौरान लालू यादव का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। उनके हाथ और कंधे के साथ कमर में भी चोट आई है। गिरने की वजह से उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। लालू यादव इस वक्त पटना स्थित 10 सर्कुलर आवास पर हैं और यहीं सीढ़ियों से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने की वजह से लालू यादव गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, उनकी कमर और कंधे में चोट आई है। बाद में उनका एमआरआई भी कराया गया जिसमें उनका दाहिना कंधा फैक्चर बताया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव का कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया है। 

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here


चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कोई ज्यादा चिंता की बात नहीं बताई है। कहा गया कि दायें कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। घर में ही आराम करने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़े:गैस सिलेंडर की पट्टी पर लगे कोड का मतलब क्या आप जानते हैं? अपनी सुरक्षा के लिए जरुर जान लें..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top