पुपरी: दुष्कर्म के प्रयास में फेल हुआ युवक, लड़की पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला..

1

सीतामढ़ी: जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब असफल रहा तो लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे युवती बुरी तरह झुलसी गई। इस घटना में लड़की बुरी तरह से झुलस गई और उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीड़िता को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here



ये भी पढ़े: बिहार शहीद CRPF जवान धर्मेंद्र को 12 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, भारत माता की जय के नारों के साथ दी अंतिम विदाई..😭🇮🇳


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। मधुबनी गाँव के अमर यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुपरी थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी, पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था। जब उसे कामयाबी नहीं मिली तो उसने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में छलांग लगा दी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपित अमर यादव

बताया जाता है कि अपनी बेटी को सब्जी की रखवाली करने के लिए खलिहान पर छोड़कर पिता दवा लाने सीतामढ़ी गया हुआ था। इसी दौरान अमर यादव अपने एक साथी के साथ खलिहान पर पहुंचा। उसने लड़की के साथ जोर जबरदस्ती की।

अधिक जानकारी के लिए इस फोटो पर क्लिक कीजिये 

 

 Click Here

इसका जब लड़की ने विरोध किया और शोर मचाने लगी तो अमर यादव की हैवानियत और बढ़ गयी। उसने लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद गांव वालों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता एसकेएमसीएच में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। यह घटना शनिवार की हैं।


ये भी पढ़े: क्या आप जानते है? देश और विदेश के सभी स्कूल बसों का कलर हमेशा पीला ही क्यों होता है?...नहीं जानते है तो जान लीजिए




Source link

 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें
To Top