आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में CSK का सामना KKR से होगा। |
IPL 2022:आईपीएल का रोमांच आज से शुरू हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में CSK का सामना KKR से होगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के पहले सीजन में 26 मार्च (शनिवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। यह सीजन इस साल कई लिहाज से बहुत खास है। आईपीएल की शुरुआत से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़कर सबको हैरान कर दिया है। इस सीजन में कई चीजें हैं जो पहली बार हो रही हैं। यहां देखें ऐसी ही 5 मुख्य बिंदु... |
|
|
1. CSK को नया कप्तान, पहली बार कप्तानी करेंगे जडेजा 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही महेंद्र सिंह धोनी उसके कप्तान थे। 2 साल के बैन के बाद भी सीएसके ने अपना कप्तान नहीं बदला था। इस साल सीएसके की कप्तानी रवींद्र जडेजा करने जा रहे हैं। यह पहला मौका है जब किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी जडेजा करेंगे। फैंस धोनी को बतौर कप्तान नहीं देख पाने के लिए मायूस भी हैं और जडेजा को कप्तानी करते देखने के लिए उत्सुक भी हैं। 2. 2 नई टीम हुई शामिल, लीग में होंगे 74 मैच दो नई टीम के जुड़ने से कुल मैचों की संख्या 60 से बढ़कर 74 हो गई है। अब यह टूर्नामेंट दो महीने से भी अधिक समय तक चलेगा। इस बार लखनऊ सुपर जॉयंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम शामिल हुई हैं। इन दोनों ही नई टीम की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी कर रहे हैं। लखनऊ की कमान केएल राहुल के पास है और गुजरात की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं। 3. मुंबई और पुणे में ही होंगे सारे मैच यह आईपीएल इस लिहाज से खासहै कि इस बार लीग के सभी मैच मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के लिए एक एडवांटेज है। हालांकि, दर्शकों की संख्या स्टेडियम में सिर्फ 25 फीसदी ही हो सकती है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि घरेलू ग्राउंड जैसा फायदा मिलने की बात ठीक नहीं है। |
अधिक जानकारी के लिए नीचे फोटो पर क्लिक
करें |
4. खत्म होगा विराट कोहली और RCB का इंतजार विराट कोहली शुरुआत से ही आरसीबी से जुड़े हैं और इसकी कप्तानी भी की है लेकिन कभी ट्रॉफी नहीं दिला सके. 14 साल में अब तक आरसीबी एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस बार टीम की कप्तानी फाफ डुप्लेसिस करेंगे। फैंस को उम्मीद है कि शायद इस बार यह इंतजार जरूर खत्म होगा। 4. IPL के 2 कप्तानों के लिए टीम इंडिया में वापसी का मौका गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए यह आईपीएल अग्निपरीक्षा है। आईपीएल में दोनों अपनी टीम के कप्तान हैं लेकिन फिलहाल टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस साल वर्ल्ड कप में चुने जाने के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के पास यह आखिरी मौका है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए यह आईपीएल अग्निपरीक्षा है। आईपीएल में दोनों अपनी टीम के कप्तान हैं लेकिन फिलहाल टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस साल वर्ल्ड कप में चुने जाने के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के पास यह आखिरी मौका है। |