सीतामढ़ी: जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में स्थित कार्यालय कक्ष में होली पर्व के अवसर पर जिले में शांतिपूर्ण एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली मनाने एवम विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। |
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि हर हाल में डीजे पर रोक लगाएं। उल्लंघन करने वालों पर सख्त करवाई करें। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक करें। सभी चौक चौराहों महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जांच करने का भी निर्देश दिया गया। |
|
|
जिलाधिकारी ने कहा कि होली के अवसर पर नकली मिठाई, नकली मेवा, नकली रंग, गुलाल पर नकेल कसने हेतु लगातार अभियान चलाकर शीघ्र कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने धारा 107 के तहत अधिक से अधिक प्रस्ताव एवं अधिक से अधिक असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों को बाउंड डाउन करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सूचना तंत्र को अधिक से अधिक मजबूत बनाएं। |
|
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमाकांत उपाध्याय, अनुमंडल पुलीस पदाधिकारी मुख्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी नवीन कुमार सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे। |
Holi Festival: होली पर्व में डीजे पर पूर्ण रोक, नकली मिठाई, गुलाल, रंग के खिलाफ भी चलेगा अभियान..
मार्च 04, 2022
0
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें