चंडीगढ़: फरलो पर जेल से बाहर रह रहे गुरमीत राम रहीम को अब जेड प्लस (Z+) सुरक्षा में रखा जाएगा। इस संबंध में एडीजी सीआईडी की तरफ से रोहतक रेंज कमिश्नर को पत्र लिखा गया था।ये पत्र 6 फरवरी को लिखा गया था। पत्र में बताया गया है कि उनको गृह मंत्रालय से इनपुट मिले हैं कि राम रहीम को खालिस्तानी आतंकवादियों से खतरा है।
File Pic |
इसके अलावा सजा से पहले भी उसको धमकियां मिलती रही हैं। इसी खतरे को देखते हुए गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा को कड़ा किया जाना जरूरी है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को हरियाणा सरकार की और से एडवोकेट जनरल ने जानकारी दी है कि गुरमीत राम रहीम को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा है।
सीआईडी रिपोर्ट के आधार पर जेल से बाहर फरलो पर आने के दौरान राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा सुरक्षा दी गई है।
रिपोर्ट: नीरज कुमार